🌺🌺   स्वतंत्रता दिवस समारोह 🌺🌺


🏫 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जटियाना ,उमरैण 

📅 तिथि: 15 अगस्त,2025

📍 स्थान: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जटियाना, उमरैण


     15 अगस्त 2025 को स्थानीय विद्यालय में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।  ध्वजारोहण के साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। माननीय शिक्षा मंत्री का संदेश कार्यक्रम में सुनाया गया। 

     इस अवसर पर एम पी एस श्री असलुप खान जी ने विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को 500 रुपए एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य श्री किशोर सिंह जी ने मेधावी विद्यार्थीयों को प्रमाण पत्र प्रदान कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के अध्यापक श्री शिवशंकर शर्मा जी ने मेधावी छात्र छात्राओं को 55 स्कूल बैग देखकर विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी श्री फिरोज खान जी ने₹11000 एवं श्री इमरान खान जी ने ₹11000 की राशि विद्यालय व विद्यार्थियों के विकास हेतु डोनेट की। इस अवसर पर गांव के अन्य भमाशाहो व दानदाताओं ने लगभग 61700 रुपए की राशि व वस्तुएं विद्यालय में डोनेट की।

     श्री महावीर प्रसाद जी ने मंच सचालन, श्रीमती शीला जांगिड़ व श्रीमती गायत्री जोशी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीटीआई श्री शिशुपाल शर्मा जी ने पीटी व झंडारोहण कार्य में सहयोग प्रदान किया। स्टाफ के सभी साथियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना-अपना सहयोग प्रदान किया। प्रधानाचार्य जी ने समापन पर सभी भामाशाहों, दानदाताओं, आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। 






Comments

Popular posts from this blog