🌼🌸 भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर 🌸🌼


🏫 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जटियाना ,उमरैण 

📅 तिथि: 10 जून 2025

📍 स्थान: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जटियाना, उमरैण


 स्थानीय विद्यालय में गर्मियों की छुट्टियों में दिनांक 10.6.2025 से 16.6.2025 तक (सात दिवसीय ) भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया।

       इस समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों को मजेदार और आकर्षक तरीके से विभिन्न भाषाओं से परिचय करवाकर विद्यार्थियों के बुनियादी संचार कौशल का विकास किया गया। इस शिविर में आत्म परिचय ,शब्दावली निर्माण, वास्तविक जीवन की बातचीत के अभ्यास,संस्कृति की सराहना सुदृढ़ीकरण और आत्मविश्वास निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया गया।

       शिविर प्रभारी श्री गोपीलाल यादव ने सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया । शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री किशोर सिंह गोरा जी ने किया। प्रथम दिवस  राजेंद्र जी, शिशुपाल जी, अमित जी उपस्थित रहे। सात दिवस विभिन्न गतिविधियों (संगीत, नृत्य, चित्रकारी, स्थानीय व्यंजन, श्रावण कौशल, संस्कृतिक सराहना आदि) के माध्यम से रोचक तरीके से भारत की विभिन्न भाषाओं (उर्दू, मराठी, गुजराती, भोजपुरी) का परिचय व रुचि विद्यार्थियों में जगाई गई।





Comments

Popular posts from this blog